फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया
विज्ञापन

-खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव का की घटना
- घरवालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 13 जनवरी रात की बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 जनवरी की रात में किशोरी घर में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। शोर करने पर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भाग निकला। खेसरहा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह का कहना है आरोपी को हिरासत में लिया गया। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें