फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी सर्वे करने बिस्कोहर पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम

विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के मंगल बाजार के सामने शिव मंदिर का सर्वे करती पुरातत्व व राजस्व विभाग की ट
विज्ञापन
बिस्कोहर। डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर पुरातत्व व राजस्व विभाग की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी नगर पंचायत बिस्कोहर में सभी मंदिर व कुओं का सर्वे किया। क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन दुबे ने बताया कि आज भी बाकी बचे कुएं और मंदिर का सर्वे कर लिया गया है, और सर्वे के साथ कुआं और मंदिर का नाप भी लिया जा रहा है। ताकि कार्य करने में आसानी हो और सभी को यथा संरक्षित कर लिया जाए। कस्बे के मंगल बाजार के सामने मंदिर परिसर में एक व्यक्ति टीन शेड में दुकान चला रहा था। इसको देख कर नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने नाराजी व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर खाली करने को कहा। नायब तहसीलदार ने बताया कि जिसने भी मंदिर व कुएं की जमीन पर कब्जा किया है उसे खाली कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें