फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर टीम ने खाते में वापस करवाया ठगी के 20 हजार रुपये

Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार के हुए व्यक्ति के 20 हजार रुपये साइबर टीम ने उसके बैंक खाते में सोमवार को वापस करवा दिया। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना अरविन्द कुमार मौर्या ने बताया कि अब्दुल हन्नान निवासी मोहल्ला गांधीनगर नरकटहा, थाना बांसी के पास अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन करके विदेश भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये का फ्राड कर लिया गया। शिकायतकर्ता को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। इसकी की सूचना साइबर क्राइम टीम सिद्धार्थनगर को दी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम टीम कार्रवाई करते हुए सोमवार को अब्दुल हन्नान के खाते में संपूर्ण धनराशि 20 हजार रुपये वापस कराया गया। टीम में एआई अमित कुमार, मुख्य आरक्षी अतुल चौबे, आशुतोष जायसवाल, आरक्षी पूजा यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें