इटवा। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग निवासी एक युवक का रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो दीपावली के एक दिन पहले का है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बिस्कोहर मार्ग पर रहने वाले शुभम सोनी अपने घर के सामने रोड पर दीपावली के दिन अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से जारी लाइसेंस पर खरीदी गई रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में हड़कंप मच गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ इटवा गर्वित सिंह ने जारी बयान में बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के मामले में शुभम सोनी के खिलाफ नई धारा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।