फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिली रही धूप, दोपहर में पसीना, शाम को सिहरन

Sat, 15 Feb 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक सप्ताह से लगातार धूप होने से लोगों को ठंड का एहसास कम हो रहा है। शनिवार को पछुआ हवा नहीं चली, जिसके चलते लोगों को दिन में तेज धूप का असर दिखाई दिया, जबकि शाम को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

दिन में धूप के कारण अभी भी तापमान में तल्खी बरकरार है। शनिवार की सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा धूप खिली रही। दोपहर में धूप का असर तेज होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में आगे भी बदलाव जारी रहेगा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का एहसास होगा, जबकि शाम को ठंड रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज की गई।
बाल रोग विशेषज्ञ नम्रता चौधरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन हुआ है, बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है और ध्यान नहीं देने के कारण लोग अधिकांश बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें