फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गाउपालिका वार्ड-तीन गांव फुलिका के टोला पड़सरा में एक छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्रा ने पट्टीदार से विवाद होने और न्याय न मिलने के कारण आत्महत्या की है। ऐसा उसके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है। घटना बुधवार देर रात की है।

गांव फुलिका के टोला पड़सरा निवासी प्रभुनाथ चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाकर मैं अपने कमरे में सोने चला गया, और बेटी मनिता (23) मां के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात में बेटी कब फंदे से झूल गई, पता नहीं चला। प्रभुनाथ ने बताया कि उसके सगे भाई प्रभुदयाल और उसकी बहू उषा आए दिन मारपीट गाली गलौज करते हैं। इसके उलट स्थानीय पुलिस चौकी में आवेदन देकर दबाव व उत्पीड़न करते हैं। बेटी तौलिहवा में ट्यूशन कर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को विवाद में अनावश्यक उसे भी घसीटकर मारा था। उसे मरने के लिए विवश कर दिया था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पट्टीदार प्रभुदयाल और उसकी बहू उषा को मरने के लिए जिम्मेदार बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक हरि बहादुर ओली ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें