फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम की महिमा की कथा का शुभारंभ

Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के माली मैनहा गांव में स्थित शिव मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। पहले दिन सोमवार रात कथा सुनने के लिए भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कथा वाचक पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। राम की कृपा वहीं होती है, जहां उनके भक्त रहते हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रभु ने ही मानव शरीर बनाया है, लेकिन पुरुषार्थ मानव का धर्म है। बिना परिश्रम के कुछ भी मिलना असंभव है।
रामकथा से हर जीव की व्यथा दूर हो जाती है। संसार के सभी जीवों का मंगल रामकथा के श्रवणपान से ही हो जाएगा। संतजी ने आगे कहा कि भगवान भक्ति के अधीन होते हैं। श्रद्धा पूर्वक की गई भक्ति के आगे वह विवश रहते हैं। भगवान का सच्चा भक्त उन्हें जिस रूप में याद करता है। वह उसी रूप में दर्शन देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें