फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेडियम को मिलेगी सुविधा, कई नए खेलों से सुसज्जित होगा मैदान

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​स्थित बेडमिंटन कोर्ट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही कई नए खेलों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण करने का बेहतर मौका मिलेगा। स्टेडियम में खेल व्यवस्था को सही करवाने के लिए शासन को बजट के लिए पत्र भी भेज दिया गया है।
स्टेडियम में वऍलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस के कोर्ट को बनवाया जाएगा। दर्शक दीर्घा के लिए छाजन लगवाई जाएगी। वहीं बैडमिंटन हॉल व कोर्ट की भी मरम्मत करवाई जाएगी। स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इसका कायाकल्प करवाया जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्टेडियम के अधिकारियों के अनुसार सीएसआर फंड से ढाई करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है। इससे स्टेडियम का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए शासन से जल्द ही अनुमति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में बेहतर खेल मैदान, परिसर में पानी का छिड़काव, बच्चों को अन्य कई सुविधाओं के लिए कार्य करवाया जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों को और भी बेहतर सुविधा मिलगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। खेल विभाग ने अपने प्रस्ताव में खेल मैदान की अत्याधुनिक सिंचाई का कार्य, ग्रांउड के चारों तरफ जाली लगवाने का कार्य, छोटे व बड़े तरणताल की मरम्मत, बाउंड्री के चारों तरफ इंटरलाॅकिंग का कार्य, प्रशासनिक भवन की मरम्मत, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल की मरम्मत, बास्केटबाल कोट की मरम्मत का कार्य, दर्शक दीर्घा के ऊपर छाजन का कार्य व ग्राउंड के चारों तरफ एलईडी लगवाने का कार्य करवाने का प्रस्ताव भेजा है। सभी व्यवस्थाओं के होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण लेने में सुविधा मिलेगी।
क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहाेत्री ने बताया कि जल्द ही बजट स्वीकृत हाे जाएगी। उसके बाद खिलाड़ियों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें