फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकानदार ने लगाया मारपीट और 80 हजार रुपये ले जाने का आरोप

Sat, 30 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी सूरज गौतम ने सेमरी खानकोट के कुछ लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और दुकान में रखे 80 हजार रुपये और दो मोबाइल उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीओ इटवा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सूरज गौतम ने बताया कि 27 मई को वह सेमरी खानकोट स्थित अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन लड़कियां मोबाइल रिपेयरिंग के लिए देकर चली गईं। कुछ देर बाद दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और लड़कियों को चोर बताते हुए मोबाइल मांगने लगीं। विवाद बढ़ने पर महिलाएं उन लड़कियों को साथ लेकर पहुंचीं और मोबाइल को लेकर मारपीट करने लगीं। पीड़ित का आरोप है कि शाम करीब 6:30 बजे गांव के कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर दुकान में रखे 80 हजार रुपये और दो मोबाइल उठा ले गए। एसएचओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। अन्य माध्यमों से जानकारी मिलने पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया विवाद और मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें