फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाॅर्न बजाकर रास्ता मांगने पर मनबढ़ों ने सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। नाच देखकर लौट रही भीड़ ने डिलीवरी देकर लौट रहे कोल्डड्रिंक्स सेल्समैन की पिटाई कर दी। विवाद पिकअप चालक द्वारा हाॅर्न बजाकर रास्ता मांगने पर हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच नामजद व 15 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे की है।
विज्ञापन

पथरा बाजार क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी सर्वेश कसौधन सेल्समैन रितेश पुत्र पंचम के साथ कोल्डड्रिंक्स की डिलीवरी देकर पिकअप से लौट रहा था। लोगों के अनुसार जैसे ही वह विशुनपुरवा स्थित नहर के पुल पर पहुंचा, वहां नाच देखकर लौट रहे दर्जनों लोग नहर के पुल पर रास्ते में खड़े थे।
पिकअप चालक ने हाॅर्न बजाकर रास्ता देने का संकेत दिया। लेकिन लोग रास्ते से नहीं हटे। जबकि विवाद करने लगे। कहासुनी के बीच लोग उग्र हो गए और रितेश की पिटाई कर दी। कोल्डड्रिंक्स सेल्समैन ने इसकी सूचना थाने में दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पांच नामजद और 15 अज्ञात पर मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें