फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरी रात चला नौहाख्वानी और मातम का दौर

Tue, 01 Aug 2023 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेंवा मुस्तफा में अब्बास डे पर  मजलिस को संबोधित करते मौलाना शाकिर अब्बास
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बेंवा मुस्तफा में सोमवार की रात में अब्बास डे का आयोजन किया गया। शायर नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, शहजादा तस्कीन वारसी आदि ने इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की शान में कलाम पेश किया।
विज्ञापन

नफीस हल्लौरी ने पढ़ा कि गाजी अलम चूम के कह उठे फरिश्ते-जन्नत की हवा और है परचम की हवा और। इसके बाद संतकबीरनगर से आए मौलाना शाकिर अब्बास ने मजलिस को संबोधित किया। कहा कि इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास बहुत बहादुर व ताकतवर थे। कर्बला में इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी। आस-पास के गांवों से आए अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी व मातम किया। इस दौरान अबरार हुसैन, अंसार हुसैन, मुहम्मद अकरम, शब्बर रजा, अशफाक, सरफराज, हैदर रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें