फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरम्मत के दो माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क

Sun, 08 Mar 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के धरमपुरवा-रमवापुर दूबे मार्ग की उखड़ने लगी गिट्टियां।  
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के धरमपुरवा से रमावपुर दुबे तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत के करीब दो माह बाद ही फिर से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत प्रयास के बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन गुणवत्ता में कमी की वजह से मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त होने लगा है। इससे परेशानियां बढ़ने लगी हैं।
क्षेत्र के लालजी चौरसिया, गोरखनाथ चौरसिया, ओम प्रकाश मिश्र, राम प्रकाश, अब्बूस, राम उजागिर चौरसिया, नन्हें आदि लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त इस मार्ग की मरम्मत के दौरान मानक की अनदेखी की गई, जिसके चलते जगह-जगह सड़क उखड़ गई।
विज्ञापन

अब दोबारा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में जेई हर्षित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को सही कराने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें