फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क बदहाल...आवागमन हुआ दुश्वार

Thu, 12 Dec 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी से भूपतिजोत मार्ग विभागीय उदासीनता के चलते गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ग्रामीण सड़कों की मियाद आठ वर्ष होती है, लेकिन लगभग 10 वर्ष बीतने के बाद भी विभागीय उदासीनता के चलते विभाग ने इसकी सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी भूपतीजोत मार्ग जर्जर होने से लगभग 12 से अधिक गांव के लोग ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के लिए जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई परिषदीय विद्यालय और शैक्षिक संस्थान भी हैं। इसके बाद भी सड़क की स्थिति दयनीय है। इसकी दशा पर न ही अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं।
क्षेत्र के सुरेश अग्रहरि, नरसिंह पांडेय, जगमोहन, रामदेव का कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए। इस संबंध में लोक निर्माण बांसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए विभाग में एस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें