फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हुई जर्जर, जिम्मेदार बेखबर

Thu, 04 Jun 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के साधूनगर से पल्टादेवी मार्ग को जोड़ने वाली मदरहवा-पीकापार सड़क लगभग 18 वर्ष पूर्व बनी थी, लेकिन अब यह जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि डामर का नामोनिशान मिट चुका है और सड़क से सारी गिट्टियां पटरियों पर बिखरी हुई हैं। इस पर मदरहवा से पीकापार गांव के बीच राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के जफर आलम, रामलखन उपाध्याय और गंगाराम सहित आदि लोगों ने कहा कि यह मार्ग पल्टा देवी मंदिर, बजहा बाजार और बर्डपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है, लेकिन अब यह हादसों का केंद्र बन गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें