फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 24 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन बुधवार को एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में शिविरार्थियों की टोली ने स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ कार्यालय के पीछे सड़क के अगल-बगल टीम इंडिया के सरस्वती पांडेय, लक्ष्मीबाई टीम में निधि वर्मा, भारत माता टीम में अर्पिता, टाइगर हिल टीम में शिवम, गौतम बुद्ध टीम में कृष्ण कुमार व भगत सिंह टीम मेें अभिषेक के नेतृत्व में सेवकों ने साफ-सफाई की।

दूसरी पाली में स्वच्छता जागरुकता गोष्ठी में पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने ग्लोबल वार्मिंग एवं ग्रीन हाउस के फैक्ट विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध बढ़ती फैक्ट्रियों और वाहनों तथा उससे निकलने वाले धुंओं से वातावरण तेजी से दूषित हो रहा है।
विज्ञापन


इसका असर वायुमंडल पर भी पड़ रहा है। जिसके कारण भीषण गर्मी का प्रकोप भी लोगों झेल रहे हैं। प्रदूषण से धरती का तापमान सामान्य से अत्यधिक तेज हो रहा है। इससे समस्त जीव जगत पर विनाश का खतरा पैदा हो रहा है।

इसे रोकने के लिए पौधरोपण, पेड़ों की सुरक्षा आदि काम हमें करना होगा। नहीं तो आने वाले कल में प्राकृतिक आपदा से कोई नहीं बचा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि साबुन से हाथ धोकर खाना बनाना व खाना चाहिए। बोरिंग व इंडिया-टू मार्क पंप का पानी पीने में इस्तेमाल करना चाहिए।

घर के अगल-बगल व मोहल्ले में कूड़े कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसको एक समुचित स्थान पर एकत्र करना चाहिए। इससे घर व मोहल्ला स्वच्छ रहेगा और हमारा स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। इस दौरान संजू यादव, वीणा, उर्मिला, सुनीता, निधि, नित्या सिंह, आफरीन नुजहत, सावित्री, स्वाती, अर्पिता, यशस्वी, आशा, रेखा, स्नेहलता, सोनू, सूरज, आशीष, अजीत, संजय, विकास, संदीप, राजेश, मनोज, जितेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें