फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आगे भी जारी रहेगा धरना जल्द ही महा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध सभाएं कीं। संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जेई अनिल यादव ने कहा कि आगे भी संघर्ष जारी रहेगा, उसके बाद महा आंदोलन किया जाएगा। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन कंसल्टेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल रद्द करे।
ज्ञान प्रकाश, योगेश बघेल, नीरज कुशवाहा, यादवेश राय ने कहा कि पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत 23 जनवरी को शक्ति भवन में प्री बिडिंग कांफ्रेंस करने जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें