फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पकड़ी-सनई मार्ग पर खंभे हटाने की प्रक्रिया अटकी

Wed, 18 Feb 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सनई-पकड़ी मार्ग पर डुमरिया और विनयका गांव के पास सड़क की पटरी पर लगे बिजली के खंभे हादसे का कारण बन सकते हैं। सड़क पहले से संकरी है और किनारे खड़े खंभों के कारण आमने-सामने आने वाले वाहनों को साइड देने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामसेवक यादव ने कहा कि जब सड़क का निर्माण या मरम्मत हुई तो खंभों को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई। विनयका गांव के सुनील चौधरी का कहना है कि रात के समय हालात और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। यदि सामने से बड़ा वाहन आ जाए तो बाइक सवार या छोटे वाहन चालक के पास बचने की जगह नहीं रहती। राहगीर रेखा देवी ने चिंता जताते हुए कहा कि स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार इन स्थानों पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक खंभों को हटाने या सड़क चौड़ीकरण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें