फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी और सेवा आप का सिद्धांत

Tue, 24 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन विकास भवन के समीप स्थित एक मैरेज हाल में हुई। इसमें दिल्ली सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश सरकार पर भी जनविरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी के मुद्दों, समस्याओं को दरकिनार कर सरकार सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकने में मशगूल है। उधर, दिल्ली सरकार के कामकाज से जनता का आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने में आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में जिला संयोजक सर्वेश जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के बारे में जनता को बताएं। लोगों की समस्याएं दूर कराएं, उसे अपना मुद्दा बनाकर संघर्ष करें। इसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिला सचिव आशीष शुक्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सिद्धांत ईमानदारी, परोपकार और सेवा है। इसी को आधार बनाकर कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और उनका सहयोग करें। 
विज्ञापन

सम्मेलन में जिला संगठन संयोजक प्रदीप चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य जुबेर अहमद, इरशाद खान, पिंगल प्रसाद भारती, सुरेंद्र नाथ मिश्र, उमाकांत कसौधन, दिवाकर शुक्ला, सिद्धांत यादव, नूर मोहम्मद, शिवशंकर मिश्रा, जितेंद्र, संजय, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें