फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण के लिए एक सप्ताह तक खुलेगा पोर्टल

Mon, 16 Feb 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व पोषण मिशन के अंतर्गत सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। विभागीय पोर्टल पर 20 फरवरी तक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि दलहन फसलों की शीघ्र मड़ाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण कराया जाएगा। निर्धारित मानक के अनुसार थ्रेसिंग फ्लोर 20 मीटर से 10 मीटर आयताकार अथवा आठ मीटर अर्धव्यास का गोलाकार होगा और जमीन की सतह से एक फीट ऊंचा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एक थ्रेसिंग फ्लोर की कुल लागत एक लाख 70 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इनमें 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 85 हजार रुपये का अनुदान योजना के तहत दिया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि संबंधित एफपीओ को स्वयं खर्च करना पड़ेगा। आवेदन के समय 2500 रुपये की जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। ई-लॉटरी में चयन न होने अथवा लक्ष्य शेष न रहने की स्थिति में जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चयनित एफपीओ को बुकिंग टोकन कंफर्म होने से 30 दिनों के भीतर सामग्री क्रय कर उसकी रसीद, निर्माण स्थल की फोटो तथा संबंधित अभिलेख विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें