फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तालाब पर कब्जा, मगर नहीं चला बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
: शहर के परसा महापात्र में तालाब पर कब्जे का मामला
विज्ञापन

: लेखपाल ने वर्ष 2019 में दी थी रिपोर्ट, अभी तक नहीं हटा कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के परसा महापात्र में स्थित पोखरे के निकट नवीन परती भूमि पर कब्जा किए जाने के संबंध में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के बाद भी उसे हटाया नहीं गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायत के चार वर्ष बाद भी राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर अब तक बुलडोजर नहीं चला।
नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुए राजस्व ग्राम परसा महापात्र में स्थित पोखरे के किनारे नवीन परती भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। गांव के ही गोविंद ने भी तीन अक्टूबर वर्ष 2019 में डीएम को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने ग्रामसभा की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया था। जिस पर तत्कालीन हल्का लेखपाल ने भी स्थलीय निरीक्षण कर सरकारी भूमि कब्जा होने की रिपोर्ट दी थी। 25 अक्टूबर 2019 को दिए रिपोर्ट में लेखपाल ने कहा था कि परसा महापात्र में आबादी क्षेत्र में स्थित बंजर भूमि पर मिट्टी पाटकर एक व्यक्ति ने टीन शेड डालकर कब्जा किया है। इसके बाद तत्कालीन ग्राम प्रधान अनिल कुमार अग्रहरि ने 18 नवंबर 2019 को डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया और कब्जा ज्यों का त्यों बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार अग्रहरि का कहना है कि वर्तमान में परसा महापात्र नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है। जहां विभिन्न कार्यों के लिए सरकारी भूमि की तलाश है, जबकि यहां सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हट पाया है। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी का कहना है कि यह भूमि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित है, वहां से जानकारी करते हुए मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जा होगा उसे तत्काल हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें