फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब वृद्ध की पाकिस्तानी चैनल पर दिखी तस्वीर

Mon, 24 Apr 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र के मोहम्मद सई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। नौ साल पहले घर से अचानक गायब हुए वृद्ध की तस्वीर पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर दिखने के बाद परिजनों मेें खलबली मच गई है। जिंदा होने की उम्मीद छोड़ चुके घर वाले अब संबंधित न्यूज चैनल संपर्क से कर लापता वृद्ध से संपर्क साधने में जुट गए हैं। हालांकि अभी यह पक्का नहीं हो पाया है कि चैनल पर दिखने वाली तस्वीर उसी शख्स की है या उस जैसे चेहरे वाला कोई और व्यक्ति है। मामला भारत-नेपाल सीमा से सटे डेहरी गांव का है।
विज्ञापन

 कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी मो. सई (65) करीब नौ साल पहले अचानक गायब हो गए थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों के मुताबिक वह घर से चाय पीने की बात कह निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। घर वालों ने काफी खोजबीन की। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
तमाम मन्नतों-दुआओं के बाद भी मो. सई का कहीं पता नहीं चला। वक्त बीतने के साथ ही घर वालों ने उनके जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी। अब मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने इंटरनेट के जरिये यूूट्यूब पर पाकिस्तान के अल मक्का टीवी चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में मो. सई जैसी तस्वीर देखी। वीडियो में दिखाए गए शख्स के गुमशुदा होकर भटकने की जानकारी भी दी गई थी। दो मिनट के इस वीडियो में जगह की पहचान नहीं हो पा रही है। रविवार की शाम वह वीडियो लेकर सई के घर पहुंचा। परिजनों ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मो. सई के रूप में की। घर में मौजूद फोटो, वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों से भी वीडियो में दिख रही तस्वीर का मिलान भी किया गया। पहचान से संतुष्ट होने के बाद परिवार वाले अब वीडियो दिखाने वाले चैनल से इंटरनेट के जरिये संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मो. सई के बड़े पुत्र अब्दुल्ला (45) के का कहना है कि वीडियो में दिख रही तस्वीर अब्बू की ही है। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह किसी प्रकार पाकिस्तान पहुंच गए होंगे। ग्राम प्रधान शफीक अहमद ने बताया कि परिजनों ने प्रशासन से भी मदद लेने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। उधर, इस संबंध में सदर एसडीएम विनीत उपाध्याय का कहना था कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी ने उन्हें सूचना दी है। परिवार वाले पहचान पुख्ता करते हैं, तो जिलाधिकारी के माध्यम से इस ओर कदम उठाया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि लापता वृद्ध को परिवार से मिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें