फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इलाज कराने पहुंचा व्यक्ति मृत महिला को छोड़कर भागा

Sun, 18 Feb 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे एक व्यक्ति एक महिला को टेंपो में लेकर पहुंचा और मरीज के नाम का इलाज के बहाने पर्ची बनवाई। डॉक्टर निवेदिता ने जैसे ही मरीज की जांच की तो वह पहले से ही मृत थी। जब तक लोग सूचना बाहरद रह रहे उसके पति को देते वह स्वास्थ्य केंद्र से जा चुका था।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर लोगों से उसके गांव की जानकारी लेकर संपर्क करने की कोशिश में लगे हैं। मृत महिला की लाश छोड़कर परिजन के भाग जाने से स्वास्थय केंद्र पर उहापोह की स्थिति रही। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी डॉ. अविनाश चौधरी का कहना है कि रविवार को एक व्यक्ति एक महिला को शाम को 5:12 बजे यहां लाया और उसके नाम से पर्ची भी बनी। इसमें उसका नाम संगीता पत्नी दिनेश निवासी हरिहरपुर नेपाल दर्शाया गया है।
जब तक मरीज की जांच की जाती वह पैसे लेने की बात कहते निकल गया। यहां के कुछ लोग उसके परिजनों के गांव में संपर्क करने की कोशिश में है। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की लाश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें