भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौकनिया से महुआरा को जाने वाला मार्ग के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। चार किमी मार्ग का निर्माण जिला पंचायत से 2003-04 में हुआ था। चौकनिया गांव के लोगों का कहना है कि आठ साल पहले इस सड़क की मरम्मत सिर्फ दो किलोमीटर तक ही हुई थी। इसके बाद मरम्मत नहीं हुई। जिससे सड़क पर बिखरी गिट्टियों से राहगीर ठोकर खाने को मजबूर है। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली, अनवर अली ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी लालता प्रसाद ने बताया कि इस सड़क के बारे में जानकारी नहीं है। पता करके संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करके सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
दो साल से सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है। गिट्टी के चलते राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। पांच साल से यह सड़क बदहाल पड़ी है।
इलियास अहमद, ग्राम प्रधान चौकनिया
सड़क पर गिट्टीयां बिखरी होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीण इस गिट्टियों पर गुजरने के दौरान ठोकर खाने को मजबूर हैं।
मुनव्वर हुसैन,खरगौला निवासी