शोहरतगढ़। अवैध असलहा का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वाला युवक रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शोहरतगढ़ कस्बे से उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि एक फोटो सोशल मीडिया वायरल हो हो रहा था। जिसमें शोहरतगढ़ कस्बा निवासी युवक अवैध असलहा लेकर फोटो में दिखाई दे रहा था। वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम जांच कर रही थी। जांच होने के बाद पुलिस को युवक की तलाश में जुट गई थी।
रविवार को पुलिस टीम ने इसे शोहरतगढ़ कस्बे हनुमंत नगर वार्ड से गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी में पुलिस ने एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तनय उमर निवासी वार्ड नंबर 12 हनुमंत नगर थाना शोहरतगढ़ बताया। उसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अबैध असलहा के साथ फोटो शूट करने और रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया,जहां से उसे जेल भेज दिया है।