फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय का फर्जी कागजात बनाने वाला गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज तैयार करके और बीएसए का हस्ताक्षर करके एनओसी बनाकर विद्यालय संचालन करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गोल्हौरा क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल दयानंद यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में एक विद्यालय के संचालन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और बीएसए का हस्ताक्षर से कागजात बनाने के मामले मोहम्मद इमरान निवासी मैनभरिया थाना गोल्हौरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी गोल्हारा थाना क्षेत्र के मैनभरिया मस्जिद के पास मौजूद है।
सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई राजाराम यादव आरक्षी अनिल लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें