सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के परोई गांव में मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिनके बारे में ग्रामीणों को अभी जानकारी नहीं है।
संस्था के प्रांतीय सदस्य योगेश पांडेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर कमजोर वर्ग के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर अंशुमान मिश्रा, गोरख सिंह,जगदीश पांडेय, सत्यपाल सिंह, श्रीधर पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, अभिषेक, दिनेश, उमेश तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।