फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार का शोर, अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी

Mon, 27 Nov 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पैदल मार्च करते पुलिस और एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन में कसर नहीं छोड़ी। किसी ने जुलूस निकाल रोड-शो किया तो किसी ने नुक्कड़ सभाएं कर मतदाताओं को अपनी मजबूती का अहसास कराया। एन-केन प्रकारेण यह साबित करने की होड़ रही कि मतदाता किसी भ्रम में न रहें, लड़ाई में वह सबसे आगे हैं। लंबे जुलूसों के चलते नगर की आवागमन व्यवस्था भी छिन्न-भिन्न हो गई। पूरे दिन नगर की सड़कें जाम की जद में जूझती रहीं। 
विज्ञापन

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में दोपहर 12 बजे सपा प्रत्याशी संजय कसौधन ने समर्थकों के साथ साइकिल जुलूस निकाला। जेल रोड स्थित मैदान से निकला साइकिल जुलूस कांशीराम आवासीय कॉलोनी, अशोक मार्ग, सदर ब्लॉक, बैंक रोड, खजुरिया मोड़, सिद्धार्थ तिराहा, स्टेशन रोड, लुंबिनी रोड, बांसी स्टैंड से पुरानी नौगढ़ तक पहुंचा।
जुलूस में सपा का झंडा लहराते साइकिल सवार गर्मजोशी से पार्टी के समर्थन में नारे लगाते रहे। इसमें पूर्व विधायक विजय पासवान सहित अन्य सपा नेता शामिल रहे। अपराह्न दो बजे भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल का जुलूस हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से आरंभ हुआ। जुलूस में भाजपाई ध्वज लहराते समर्थकों की टोली मोदी-योगी के नारे लगाती रहीं। बड़ी तादाद में महिलाएं भी जुलूस का हिस्सा बनीं। सिद्धार्थ तिराहा, खजुरिया मोड़, बैंक रोड, सदर ब्लॉक, अशोक मार्ग होते हुए जुलूस पुन: उन्हीं रास्तों से लौटा। जुलूस में प्रत्याशी के अलावा सदर विधायक श्यामधनी राही, महिला प्रकोष्ठ की राजकुमारी पांडेय, राजकुमार सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। निर्दल प्रत्याशी फौजिया आजाद ने नगर में पदयात्रा की। डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से समर्थन का आह्वान किया। निर्दल प्रत्याशी घनश्याम जायसवाल के समर्थन में बाइक और डॉ.जावेद कमाल ने भी समर्थकों के साथ रिक्शा जुलूस निकालकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। भासपा प्रत्याशी कन्हैयालाल वर्मा ने जवाहरनगर से सुभाषनगर स्थित कार्यालय तक जुलूस निकाला व नुक्कड़ सभा की। 
विज्ञापन

 बांसी/उसका। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने सोमवार को रोड -शो कर भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव के लिए वोट मांगे। रोड शो शुरू होने से पहले आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने नगर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताएं। इसके बाद शुरू हुआ रोड शो पुरानी कचहरी, रोडवेज चौराहा, कोतवाली रोड, टेकधर मंदिर, लोहा मंडी, मंगल बाजार, नरकटहा की मुख्य सड़कों से गुजरा।
रोड शो में गौरीशंकर अग्रहरि, एडवोकेट विनोद सिंह, राजेंद्र पांडेय, ईश्वरचंद्र दुबे, राजेश सोनी, आनंद शंकर मणि, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, संजय रावत, उमेश कश्यप, जगजीवन गौड़, जोगेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे। उधर, उसका बाजार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मंजू जायसवाल के समर्थन में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, निवर्तमान चेयरमैन हेमंत जायसवाल ने जुलूस निकाला। चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस आद्यानगर, आजाद नगर, लोहिया नगर, मथुरानगर, राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर सहित पूरे नगर में घूमा। जुलूस में जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, शिवसरन चौरसिया, नंदू गौड़, सरोज शुक्ल, मंतू विश्वकर्मा, रतनसेन सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें