शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अल्लाहपुर मंझारी गांव में स्थित मां काली मंदिर पर ग्रामीणों की सहयोग से नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा के पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा वाचक पं. राकेश शास्त्री ने कहा 20 मई तक सायं सात बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित होगा। हवन और भंडारा के साथ 21 अप्रैल को कथा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर शुभम तिवारी, जिलाजीत तिवारी, शिवम तिवारी, मोनू तिवारी, राजेश्वर तिवारी, श्रावण यादव आदि मौजूद रहे।