फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 396 बच्चों के साथ ही 174 गर्भवतियों का हुआ टीकाकरण

Thu, 14 May 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 26 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के की ओर से 396 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 174 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम भरवठिया मुस्तहकम पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी उपस्थित मिलीं। अधीक्षक ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि बच्चों को कई जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। अधीक्षक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं, जिससे बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके।
अधीक्षक ने एएनएम को निर्देशित किया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व महत्वपूर्ण जांचे जैसे एचआईवी, सिफलिस, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, ब्लड प्रेशर, यूरिन, पेट जांच आदि जरूर करें, जिससे समय रहते उच्च जोखिम के लक्षण को पहचान करते हुए चिकित्सीय इलाज व परामर्श शुरू किया जा सके। जच्चा व बच्चे को बचाया जा सके। बीसीपीएम मेराज अहमद और एचईओ राजीव त्रिपाठी ने बताया कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार करें। टीकाकरण से आनाकानी करने वाले परिवार के घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तारामती, रीना, चंदा कुमारी, अनीता, मनीषा, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें