फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए फीडर से दूर होगी समस्या, कटाैती और लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

Mon, 13 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी के रीवा बिजली उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग छह गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि यह कदम बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु बनाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत भारतभारी के उपकेंद्र पर पुराना ट्रांसफाॅर्मर लगा था। बढ़ते भार की वजह से अकसर ओवरलोडिंग की समस्या रहती थी, जिसकी वजह से लोगों को बार-बार कटौती करनी पड़ती थी। खौसतौर पर गर्मी के मौसम में किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को इस समस्या का सबसे अधिक सामना करना पड़ रहा था। भारतभारी के रीवा फीडर पर लगे नए ट्रांसफाॅर्मर से लौहरौली, मंझौवा खास, खोरिया शिबक्श, मुराडीहा, अजगरा, मिरवापुर गांव को जोड़ा गया है, जिससे सभी दूसरे ट्रांसफॉर्मर का लोड कम हो और लोगों बेहतर आपूर्ति मिल सके।
नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से क्षेत्र में वोल्टेज स्थिर रहेगा और बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे सिंचाई कार्यों, छोटे व्यवसायों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बार-बार होने वाली रोस्टरिंग और ट्रिपिंग की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। बिजली निगम ने ट्रांसफाॅर्मर के शुरू होने के बाद इसकी लगातार इसकी निगरानी करने की व्यवस्था भी की है। इसका उद्देश्य किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल पता लगाकर उसका समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि निर्बाध आपूर्ति बनी रहे।
स्थानीय किसान विनोद शर्मा, मुनव्वर हुसैन, संजय चौधरी, कुलदीप पांडेय ने कहा कि इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन में कई-कई घंटे बिजली बाधित रहती थी, जिससे खेती-किसानी और घरेलू कार्यों में परेशानी होती थी। नए ट्रांसफाॅर्मर से काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। लोहरौली निवासी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया लोड अधिक होने से आए दिन लो वोल्टेज और बिजली सप्लाई ट्रिप होने की समस्या का कारण बन रहा था लेकिन अब लोकल फाॅल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी।
रीवा बिजली उपकेंद्र के जेई कमल शर्मा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें