संतकबीरनगर। लखनऊ में 11 अप्रैल को सोनार समाज की महापंचायत होगी। इसमें सोनार समाज अपनी एकजुटता दिखाएगा। समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। सजातीय बंधुओं की महुली, नाथनगर, सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली बाजार में सोनार समाज की बैठक में नगर पालिका खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज ने अपने हक की लड़ाई लड़ने का हुंकार भर रहा है। इसके लिए सोनार समाज को एक सूत्र में बंध कर एकता को मजबूत करने के लिए की जरूरत है। संख्या बल होने के बावजूद सोनार समाज को उनके हिस्से की राजनीति दल भागीदारी नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सोनार समाज बंटा होना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इसके लिए हम सभी को आपसी रागद्वेष को भूल कर एक सूत्र में बंध कर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि महापंचायत में पुलिसिया उत्पीड़न, साहूकारिता लाइसेंस की बहाली, स्वर्ण व्यवसायियों को सशक्त न्याय दिलवाने तथा स्वर्ण व्यवसायियों को शास्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इस दौरान अशोक वर्मा, अरविंद वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार वर्मा,आकाश वर्मा, हरिओम वर्मा, राजेंद्र वर्मा,अनिल सोनी, सुनील वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।