रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सांसद जगदंबिका पाल
सिद्धार्थनगर। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के विकास कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने उनकी मांग पर सुविधाएं बेहतर करने का आश्वासन दिया है।
सांसद ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में बौद्ध देशों के तीर्थ यात्री प्रतिदिन आते हैं। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को बौद्ध पर्यटन सर्किट के रूप में मान्यता देते हुए रेलवे स्टेशन का विकास किया जाए। सांसद ने बताया कि रेलमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कहा कि भविष्य में सिद्धार्थनगर के दोनों तरफ से स्टेशन के भवन का निर्माण होगा, जिससे दोनों तरफ से यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही भवन की शिल्पकारी गौतम बुद्ध के काल को प्रतिबिंबित करेगा।