फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में खेत और रात में सड़क बनी छुट्टा पशुओं का डेरा

Tue, 08 Aug 2023 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया चौराहे पर घूम रहे छुट्टा पशु। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया चौराहे के पास छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिससे किसानों के साथ ही सड़क पर चलने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। परेशानी का सबब बन चुके छुट्टा पशुओं को हटाने की स्थाई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


सरकार छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजवाने का दम भर रही है। जिससे किसानों की समस्या दूर हो सके और हादसों को रोका जा सके। लेकिन जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के नियंत्रण पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। जोगिया चौराहे पर रात में पशु डेरा जमा लेते हैं। किसान सहदेव निवासी जोगिया ने कहा कि खेतों में छुट्टा पशु जा कर चर रहे हैं, बहुत नुकसान हो रहा है। किसान रामनेवार शर्मा निवासी कोरापार ने कहा कि खेतों में जाकर पशु फसलों को नुकसान कर रहे हैं। किसान राम किशोर लोधी निवासी ने कहा कि किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है और नहर से पानी भी नहीं आ रहा है। किसान रामकुमार निवासी मदुरा ने कहा कि खेतों को बहुत नुकसान हो रहा है। सहायक विकास अधिकारी जोगिया ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि जहां पर छुट्टा पशु दिखेंगे, उसे गोशाला में भेजवाया जाएगा।
-
छुट्टा पशु खा रहे फसल, किसान परेशान

सिद्धार्थनगर। सदर तहसील क्षेत्र के महादेवा बाजार क्षेत्र के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। छुट्आ पशु उनकी फसलों को चट कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के महदेवा बाजार, सेमरा, महादेवा बुजुर्ग, गोवर्धनपुर, रमवापुर, केशारी, गदहमरवा, मदरहना, खजुरिया, बरगदवा, मोतीपुर, देउराजंगल आदि गांव के किसान पशुओं से त्रस्त हैं। लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं का निदान कराने मेें रुचि नहीं ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें