फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताबूत देखकर भर आईं शोगवारों की आंखें

Tue, 19 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित बड़े इमामबाड़ा से सोमवार की शाम अंजुमन गुंचा मातम और मोमनीन हल्लौर के तत्वावधान में कर्बला में शहीद हुए 18 बनी हाशिम की याद में ताबूत और जुलजनाह का जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल शोगवारों ने नौहा मातम करके कर्बला के शहीदों को याद किया। डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में निकाले गए जुलूस की शुरुआत में मर्सिया मजलिस हुई। जिसे हैदरे कर्रार, शाहिद आलम और जमाल हैदर तथा अजीम हैदर ने संबोधित कर कर्बला के शहीदों की बारे में बताया। मजलिस के बाद जुलूस नौहा मातम के बीच दरगाह हजरत अब्बास में पहुंचकर समाप्त हो गया। जहां औरतों ने देर रात तक मातम किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें