फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे

Tue, 19 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि अब पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा 13 सितंबर को किया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता में सीडीओ ने कहा कि आयुष्मान कार्यक्रम का संचालन पूरे देश में 17 सितंबर से किया जा रहा है। अभियान के पांच प्रमुख घटक है। सेवा पखवाडा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत व आयुष्मान नगरीय वार्ड। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत अभियान रक्तदान महादान एवं अंगदान का शपथ ली जाएगी। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। सीएचसी स्तरीय आयुष्मान मेला 17 सितंबर से सभी 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा। जिसमें मेडिकल काॅलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेषज्ञ सलाह एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें