फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती की टीम ने नदी में की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवती की टीम ने नदी में की तलाश
विज्ञापन

उसका बाजार। स्थानीय नगर पंचायत से लापता युवती की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। नदी के पास युवती की चप्पल मिली। नदी में भी युवती की तलाश कराई गई।
उसका थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के अनिल कुमार मोदनवाल की 26 वर्षीय छोटी बहन प्रतिभा मोदनवाल रविवार की सुबह घर से निकलने के बाद से लापता हो गई। घर वालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। सोमवार की सुबह लोगों ने घर से कुछ दूरी पर कूड़ा नदी के किनारे शिव मंदिर के पास उसकी चप्पल देखी।
विज्ञापन

इससे लोगों ने आशंका जताई कि कहीं वह किसी दुर्घटना बस नदी में तो नहीं चली गई। इसकी जानकारी परिजनों ने उसका थाने की पुलिस को दी। समाजसेवी ओंकार पांडेय की पहल और सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास से 26वीं बटालियन पीएसी के गोताखोर मोटरबोट के साथ पहुंचे और नदी में सर्च शुरू किया। उसका पुल के पास से त्रिमुहानी तक काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें