डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का बुधवार को डुमरियागंज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें उन्हें को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि समसुद्दीन व विशिष्ट अतिथि सभासद मोहम्मद नसीम की ओर से हाईस्कूल की छात्रा रुकैया खातून, अंजू वर्मा, रोहमा फातिमा, साक्षी पांडेय, जोया फातिमा, छात्र बंसराज, जैनब फातिमा, नंदिनी गुप्ता, शाहनवाज खान, विनीत पांडेय, मोहम्मद नफीस, यजदान अख्तर, आदित्य मोदनवाल, दिलीप चौरसिया, रितेश अग्रहरि, हिमांशु मौर्य, संजना कुमारी, प्रीति को सम्मानित किया गया। वही इंटरमीडिएट में टॉपर छात्र दीपासी अग्रहरि, सचिन, प्रभात वर्मा, श्रेया सोनी, आराधना चौहान को सम्मानित किया गया। समसुद्दीन ने कहा कि ऐसे कार्यों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। वहीं सभासद नसीम अहमद ने कहा कि सभी टॉपर छात्र बधाई के पात्र हैं। उत्साहवर्धन के लिए ऐसे कार्य होते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने कहा कि अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र बधाई के पात्र हैं। इस दौरान शिक्षक शहजाद आलम, रोहित गुप्ता, सोनू प्रजापति, रूपेश श्रीवास्तव, अजीत चौधरी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।