भनवापुर के भरवठिया में वीएचएनडी सत्र पर टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का जांच करते स्वास्थ कर्मी। स
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के भरवठिया उपकेंद्र पर बुधवार को वीएचएनडी सत्र टीकाकरण शिविर किया गया, जिसमें पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के साथ ही प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव दिया गया। टीकाकरण शिविर में कुल 25 बच्चों को टीका लगाया गया। वहीं गांव की 10 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव व सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजीव कुमार त्रिपाठी, तारामती, सोनम, रंजनी, सूरज प्रकाश, साहिबा आदि मौजूद रहे। संवाद