फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेढ़ डिग्री की उछला पारा... 43.5 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 17 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, झुलस रहा है शरीर

मौसम विभाग का है पूर्वानुमान जारी रहेगा लू का कहर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गर्मी चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है। क्योंकि लगातार पारा घट और बढ़ रहा है। रविवार दोपहर में 43.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया। जबकि शनिवार को 42 डिग्री था। हालात यह हो गया है कि दिन रात एक जैसी गर्मी रह रही है। क्योंकि रात के 12 बजे तक 32 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बना रहा है।
रविवार को को लू का प्रकोप जबरदस्त दिखा। क्योंकि दोपहर पूरे दिन सन्नाटे वाले स्थिति रही। जरूरी काम वाले ही घर से निकल थे। अलर्ट होने के बाद लोग कम निकल रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों के मुताबिक सामान्य से अधिक तापमान कई दिनों से बना हुआ है। जो शरीर पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लू का प्रकोप जारी रहेगा। अभी आगे भी तापमान में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से राजस्थान जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के लू के प्रकोप के चेतावनी के हिसाब से गर्मी बढ़ रही है। पिछले तीन दिन की बात करें शनिवार दोपहर मेंं 42 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, रविवार दोपहर डेढ़ डिग्री उछाल के साथ अधिकतम 43.5 और न्यूनतम 31.1 दर्ज किया गया।
गर्मी की बात करें तो सुबह 10 बजे से ही धूप और लू असर दिखाने लगा। पारा चढ़ने के कारण दोपहर होते-होते स्थिति यह बन गई कि शरीर झुलसने लगा। खुले में बैठने लायक नहीं था। क्योंकि हवा ही गर्म हो चुकी था। शहर में सन्नाटा जैसी स्थिति रही।
मुख्य मार्ग उसका रोड, बर्डपुर और स्टेशन रोड पर जहां हर दिन गुलजार रहता था। तेज धूप की वजह से सन्नाटा था। वहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी गर्मी से जुड़े मरीज पहुंचे थे। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की मौसम उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में और वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी, लू का प्रकोप बना रहेगा। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

-

कूलर पंखा बेमतलब

गर्मी के बीच कूलर और पंखा बेमतलब साबित हो रहा है। कारण वोल्टेज कम पाने के कारण हिल रहा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी और जनरल वार्ड में गर्मी के कारण जब कूलर और पंखा जवाब दे गया तो लोग पंखा झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश में जुट रहे।
विज्ञापन


-

जरूरत हो तभी घर से निकलें बाहर

लू का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में जरूरत होने पर ही घर से निकलें। अगर निकलते हैं तो फुल कपड़ा पहनें। समय-समय पर पानी पीते रहेंं, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। अगर लू की आशंका लग रही है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाकर दवा लें।

-डॉ. यीसी चौधरी, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें