फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सजनी को सजाने गुलजार रहे बाजार, शाम को रेंगने लगे पहिए

Mon, 21 Oct 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के कस्बे में स्थित श्री केदारनाथ शिव मंदिर पर करवा चौथ की पूजा अर्चना करतीं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करवा चौथ पर शहर में रविवार को भी दुकानों पर रौनक रही। सजनी को सजाने के लिए पूरे दिन बाजार गुलजार रहा, महिलाएं शाम को पार्लर पर शृंगार कराने पहुंची थीं। पर्व के लिए कई दिनों से खरीदारी हो रही थी, लेकिन रविवार को व्रत के दिन भी बाजार में ग्राहकों का तांता लगा। भीड़ से शहर और कस्बों में शाम को वाहनों के पहिए रेंगने लगे।
विज्ञापन

शहर में कपड़े, गहने और सौंदर्य प्रसाधन सहित पूजन सामग्री की दुकानों में महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने खरीदारी की। व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले भी घरों में तैयारियां होती रही। यहीं कारण रहा है कि व्रत में रेलवे स्टेशन रोड पर शाम चार बजे वाहनों के पहिए रेंगने लगे। जब ट्रेन आई तो बस स्टेशन से लेकर सिद्धार्थ तिराहे पर लोगों की संख्या अधिक थी, क्योंकि रेलवे स्टेशन पर बैरियर बंद होते ही वाहनों के पहिए जहां थे वहीं थम गए। सिद्धार्थ तिराहे से बांसी तिराहे तक अधिक रौनक रही, क्योंकि ज्यादातर सोने चांदी की दुकानें भी इसी मार्ग पर हैं। कपड़ा व्यापारी अजय कसौधन ने बताया कि करवा चौथ व्रत में सुहागिनों ने पहले ही खरीद कर ली थी, लेकिन इस व्रत में परिवार के लोग भी कपड़े और अन्य सामान खरीदते हैं। पूरे परिवार में उत्सव का माहौल रहता है इसलिए व्रत के दिन भी रौनक बढ़ गई है।
ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगाने वालों की रही चांदी : शहर कस्बों में करवा चौथ की तैयारी में मेहंदी लगाने वालों की तांता लगा रहा, क्योंकि करवा चौथ से एक दिन पहले ब्यूटी पार्लर में अधिक भीड़ होने के कारण कुछ लोग वापस चले गए थे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें