फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई की आंच से जला बाजार...अब झुलसने लगी रसोई

Mon, 01 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। लगातार बढ़ रही महंगाई ने अब आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से बढ़े मालभाड़े का असर अब खाद्य पदार्थों की कीमतों पर साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन

रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से गृहणियों और आम लोगों का बजट बिगड़ने लगा है।
क्षेत्र के किराना दुकानदारों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन खर्च बढ़ गया है। इससे थोक बाजार से आने वाले सामान महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक असर खाने-पीने की वस्तुओं पर पड़ा है।
दुकानदारों के अनुसार सरसों तेल में करीब 10 रुपये प्रति लीटर, रिफाइंड तेल में 10 से 15 रुपये प्रति लीटर, अरहर दाल में 5 से 10 रुपये प्रति किलो, चना दाल में 4 से 6 रुपये प्रति किलो, खड़ा चना में 4 से 8 रुपये प्रति किलो और सोयाबीन में 10 से 12 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं, चीनी और मसालों के दामों में भी इजाफा हुआ है। खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। रसोई का मासिक बजट अब पहले से अधिक प्रभावित होने लगा है। लोग जरूरत के सामानों में कटौती करने को मजबूर हो रहे हैं। गृहणियों का कहना है कि अब घर का खर्च संभालना कठिन होता जा रहा है। इससे दुकानदारों और गृहणियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें