धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल धेंसा नानकार के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने बताया कि विद्यालय आने पर सोमवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो डायल- 112 पर काल की। विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर प्रोजेक्टर, खेल सामग्री, साउंड व अन्य अभिलेख उठा ले गए। संवाद
व