फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झुलसाने लगी जुलाई की धूप... पारा 40 डिग्री पार

Mon, 22 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से रविवार काे भी प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। सूरज के तेज धूप से सुबह से ही लोगों को झुलसाने जैसी गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सात डिग्री का अंतर होने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से लोगों को पूरे दिन राहत नहीं मिला। लोग पूरे दिन शरीर से पसीना पोछते नजर आए।
विज्ञापन




जिले में रविवार को लोग गर्मी के तेवर से परेशान दिखे। दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन चढ़ते ही जहां सूरज की तल्ख धूप ने लोगों को झुलसाया, वहीं लू के थपेड़ों ने दिहाड़ी मजदूर के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया।
गर्मी का पारा इतना तेज है कि कूलर पंखों से भी राहत नहीं मिल पा रही है। आमजन का कहना है कि गर्मी बढ़ने से शरीर में पसीना चुभने लगी है, इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से गर्मी व तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पंखे, कूलर भी गर्मी से बचाव में नाकाफी साबित

पंखे, कूलर भी गर्मी से बचाव में नाकाफी साबित हो रहे हैं। धूप में निकलने की बजाय दुकानों और घरों में रहना सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जुलाई माह में भी गर्मी अपने पूरे चरम पर है। पारा 40 डिग्री से ऊपर भी पहुंच चुका है। दो दिन से तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी से आम जनमानस परेशान हैं। दोपहिया हो या अन्य खुले वाहन पर सवार लोग, यात्रा के दौरान शरीर को पूरी तरह से ढंक कर चल रहे है। गर्मी की वजह से शीतल पेय की खपत बढ़ गई है। हर जगह ठंडे पानी, गन्ने का रस आदि की तलाश लोग कर रहे है।

गर्मी से ऐसे करें बचाव
सिद्धार्थनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में इसका असर दिखने लगा है। इसलिए इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम को लेकर जरा सी भी बरती गई असावधानी परेशानी में डाल सकती है।
विज्ञापन


-तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें
- घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।

- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
- अत्यधिक प्रोटीन वाले एवं बासी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।

- हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।
- तेज धूप से बचें और सिर को ढंक कर रखें।

- दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक न निकलें तो बेहतर होगा।

- गर्मी का असर लगने पर डॉक्टर से मिलें।
- बीमार एवं गर्भवती महिलाएं गर्मी के दिनों में विशेष सावधानी बरतें।

- धूप में निकलते समय छाता एवं आंख के लिए चश्मे का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें