फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हंगामे के बीच 27.92 करोड़ का बजट पास

Sun, 21 Jul 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में मानदेय और कार्य न देने को लेकर हंगामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। हंगामा के बीच 27.92 करोड़ का बजट पास हुआ। बैठक 11 बजे से शुरू होना था, लेकिन बीडीओ के पौधरोपण में जाने के कारण 12:30 बजे आने के बाद देर से शुरू हुआ। उस समय हंगामा हो गया। कुछ बीडीसी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने के कारण बैठक स्थगित करने को लेकर बोलना शुरू कर दिया।
मौके पर सदर विधायक श्यामधनी राही, बीडीओ के समझाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य शांत होकर सदन में बैठ गए। शनिवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में लगभग 1 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक प्रारंभ हुई। गत बैठक की पुष्टि पर विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात सभी पंचायत सदस्यों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामों में किस प्रकार से प्रगट की जाए। इस पर विस्तार से चर्चा हुई। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश में व केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ है। वह पूरी तरह से ग्रामीण अंचलों में विकास कराने के लिए प्रयासरत है। लेकिन विकास कराने के लिए क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम प्रधानों का भी सहयोग अपेक्षित है। क्योंकि बगैर उनके सहयोग के ग्रामों के विकास की योजना पूरी नहीं हो सकती इसलिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान जिनके यहां अधूरी सड़के पड़ी हैं या अन्य काम होने हैं वह उनके लिए लिखित रूप से प्रार्थना पत्र दे। जिससे उनका समय रहते अपनी निधि से कार्य कराए जा सके। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में सड़क, नाली जैसे कार्य करवाने के लिए होता है हल्ला करने के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय कार्य करने को तैयार हैं। जिस समय भी उनके स्तर का कार्य लेकर आएंगे, उनको कभी भी निराश होकर नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, बीडीओ सुरेश कुमार, पूर्व विधायक अमर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सबलू सहानी, रमजान अली, बीडीसी अकरम अहमद, सावत्री देवी, अनूप चौधरी, प्रधान प्रदीप चौधरी, वजहुल कमर, भवानी शंकर, लालजी जायसवाल, श्रीपति, मीना देवी, कैलाशी देवी, नसीबुनिषा, सहित कई विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें