बांसी में यदुवंशी ढाबा में नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को सोनखर स्थित यदुवंशी ढाबे पर खाद्य पदार्थों की जांच की।
ढाबे पर तैयार अरहर की दाल और शाही पनीर का नमूना भरा। जांच टीम के पहुंचते ही ढाबे पर हड़कंप मच गया। टीम ने ढाबे पर मौजूद ग्राहकों से खाद्य पदार्थों में सावधानी और सुरक्षा बरतने की अपील की। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व आरएन वर्मा शामिल रहे। पीके वर्मा ने बताया कि दो सामग्री का नमूना लिया गया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद