फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में तैयार था पुलिस का अभेद घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में तैयार था पुलिस का अभेद घेरा
विज्ञापन

जोगिया सीएचसी तक हर 100 मीटर पर तैनात थी पुलिस फोर्स
सीओ शोहरतगढ़ के जिम्मे रही ट्रैफिक व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए अभेद घेरा तैयार किया गया है। पुलिस लाइंस से कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम, जिला अस्पताल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही है। साथ ही पुलिस लाइंस से तकरीबन नौ किलोमीटर दूर जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक हर 100 मीटर पर दो से तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। वहीं वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव के जिम्मे ट्रैफिक व्यवस्था रही। जो साड़ी तिराहे से पुलिस लाइंस तक भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन 10.57 बजे पुलिस लाइंस परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा। कार्यक्रम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। लिहाजा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पुलिस लाइंस में अलग-अलग स्थानों पर सीओ और इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। निरीक्षण स्थल को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम तक और जोगिया गांव तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी। पुलिस लाइंस मार्ग पर ही जिला अस्पताल और आगे कलेक्ट्रेट जाने मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को समस्या न होने पाए। इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त की गई थी। सीएम योगी के लिए पुलिस लाइंस से निकलकर कंट्रोल रूम तक जाने और लौटने तक दोनों तरफ भीड़ को रोक दिया गया था। फिर जोगिया के लिए निकले तो थोड़ी देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया। सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव सूझबूझ के साथ आवागमन को संचालित किए। सीएम की गाड़ी जोगिया के लिए निकलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। यहां नौ किलोमीटर तक सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था। हर 100 मीटर पुलिस के दो से तीन जवान मौजूद रहे। जो सीएम के आने की आहट के बाद मार्ग को खाली कराते गए। जोगिया में सीओ बांसी के अलावा अन्य सीओ, एसओ जोगिया पंकज पांडेय, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। जबकि मुख्यालय पर साड़ी तिराहा पर सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप यादव, निरीक्षक राधेश्याम राय, जेल चौकी प्रभारी हरेंद्र राय, एसआई चंदन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइंस से जिला अस्पताल और कंट्रोल रूम, सनई तिराहा तक एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह, एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह, एसओ कपिलवस्तु महेश सिंह साथ ही अन्य थानाध्यक्ष तैनात रहे। इसके अलावा अन्य जिलों की फोर्स बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें