फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम की मार... इलाज के लिए पहुंचे सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर पीएचसी में मरीज काे परामर्श देते चिकित्सा प्रभारी डाॅ. एससी शर्मा । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। खास करके बुजुर्ग और बच्चे अधिक प्रभावित मिले।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक एकाएक मौसम ने करवट बदल ली है, जिसकी वजह से फिर लोग मौसम की मार का शिकार हो रहे हैं। इसमें जांच करने के साथ ही मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं। साथ ही गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ठंड में मौसमी बीमारियों के मरीज आरोग्य मेले में पहुंचे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, मधुमेह रोगी सहित जोड़ो के दर्द से पीड़ित मरीजों ने मेले का लाभ उठाया। दोपहर एक बजे मेले में इलाज कराने पहुंची 65 वर्षीय शमसुन जहां ने बताया कि काफी दिनों से पैर के जोड़ो में रहता है। बाहर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। दोपहर सवा एक बजे मेले में सांस फूलने और दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे 85 वर्षीय चिनमुन और 90 वर्षीय जगदंबा, मुंह में छाले की शिकायत लेकर पहुंची। 65 वर्षीय श्यामराजी, सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। राम खेलावन और महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डाॅक्टर को दिखाया है। डाॅ. एससी शर्मा ने कमर, घुटने के दर्द, खांसी, बुखार व पेटदर्द के मरीजों का उपचार किया। केंद्र पर अपराह्न तीन बजे तक 123 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 68 मरीज पहुंचे। मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने दवाएं दीं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक ठंड मौसम में वायरल बुखार, पेट दर्द, स्किन, आंख से संबंधित और उल्टी-दस्त के मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें