फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक बार फिर दिखा बदले मौसम के कैलेंडर का असर...तापमान ने तराई में बढ़ाई चिंता

Mon, 16 Feb 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक बार फिर तराई में बदले मौसम के कैलेंडर का असर दिखने लगा है। 15 फरवरी को सिद्धार्थनगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा, दोपहर में तेज धूप और शाम होते ही बढ़ती गलन से मौसम में अस्थिरता देखी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्ष के 15 फरवरी के रिकाॅर्ड को देखें तो वर्ष 2021 में 20 डिग्री, 2022 में 21, 2023 में 22, 2024 में 22, 2025 में 23 और वर्ष 2026 में 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस हफ्ते तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है।
विशेषज्ञ इसे सामान्य उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि बदलते जलवायु गतिविधि का संकेत मान रहे हैं। इसका असर अब सीधे खेती, जनजीवन और लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में तराई के पारंपरिक मौसम और उससे जुड़ी जीवनशैली पर स्थायी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि तराई में मौसम का बदला कैलेंडर अब केवल संकेत नहीं, बल्कि असर के रूप में सामने आ रहा है। 15 फरवरी को दर्ज तापमान ने यह साफ कर दिया है कि सर्दी अब पहले की तरह स्थिर नहीं रही। एक ही दिन में ठंड, गर्मी और गलन का अनुभव हो रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, यह केवल एक दिन का बदलाव नहीं, बल्कि लंबे समय से हो रहे जलवायु परिवर्तन का असर है। पिछले कुछ वर्षों में सर्दी का स्वरूप बदल गया है। ठंड की अवधि कम हो रही है और तापमान में अस्थिरता बढ़ रही है।
-
खेती पर पड़ रहा सीधा असर
कृषि विज्ञानी डॉ. राघवेंद्र सिंह के अनुसार, फरवरी का महीना गेहूं और सरसों की फसलों के लिए अहम होता है। इस समय स्थिर ठंड फसल के विकास के लिए जरूरी होती है लेकिन दिन में तापमान बढ़ने और रात में अचानक ठंड बढ़ने से फसलों का प्राकृतिक विकास प्रभावित हो रहा है। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय के अनुसार, तापमान के इस असंतुलन से गेहूं की बालियां कमजोर हो सकती हैं और उत्पादन घट सकता है। सरसों की फसल पर भी इसका असर पड़ रहा है।

जनजीवन की दिनचर्या हो रही प्रभावित
सुबह कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मजदूर और किसान देर से काम शुरू कर पा रहे हैं। वहीं, शाम को ठंड बढ़ने से काम जल्दी बंद करना पड़ रहा है। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-
सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े
चिकित्सक डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि सुबह घना कोहरा और दोपहर में तेज धूप से मौसम का पारंपरिक परिवर्तन टूटने लगा है। इसके चलते सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम बढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें