फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधि-विधान से विसर्जित हुईं विघ्नहर्ता की मूर्तियां

Fri, 05 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन विधि-विधान से स्थानीय पोखरों, परासी, सीकरी व अकरारी नालों के विभिन्न घाटों पर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ गांवों से नजदीक घाटों पर विधि-विधान से विसर्जित किया। इटवा कस्बे में स्थापित गणेशजी की मूर्ति की शोभायात्रा को कस्बे के बढ़नी, बांसी, बिस्कोहर मार्ग से होकर पुन डुमरियागंज मार्गों पर करहिया पुल के पास परासी नाले में ले जाकर विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रहा।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित: इटवा। बुधवार देर शाम शोभायात्रा के बीच इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर राधे राधे ग्रुप ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों सहित इटवा कस्बे की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें