फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस के तहत राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतिम दिन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए, तभी हमारा भारत विकसित राष्ट्र बनेगा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर व देश के उच्च पदों तक पहुंचने के लिए कठिन मेहनत करना होगा। निमित्त उठो जागो और उद्देश्य की प्राप्ति होने तक रुको मत का आह्वान किया। अन्य देशों की अपेक्षा भारत आज सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर कर आ चुका है। पहले हम दूसरे देश के ऊपर निर्भर रहते थे आज भारत के विकास के पथ पर चलकर अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डाॅ. एके सिंह ने किया। इस अवसर पर डाॅ. आरके सिंह, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. अजय कुमार सिंह, छात्र राजीव वर्मा, सृष्टि सिंह, शालू कश्यप, श्रुति सिंह अंकित आदि उपस्थित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें